Categories: बलिया

वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चलेगा बलिया के सुधीर का पंच, इटली में लहराएंगे भारत का परचम

बलिया के लिए बेहद गर्व का पल है। जनपद के सुधीर सक्सेना इटली में होने वाली वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधितव करेंगे। इसको लेकर जनपदवासियों में उत्साह है। इटली के वेनिस शहर में 15 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत के 30 खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे है।

इन्हीं में से एक बलिया के सुधीर सक्सेना भी हैं। जो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का परचम लहराएगा। इस सफलता पर वाको इंडिया किकबॉक्सिंग के प्रेजिडेंट श्री संतोष अग्रवाल ने बधाई दी इस सफतला से सुधीर के घर में ख़ुशी का माहौल है। सुधीर को पूरा विश्वास है की वो भारत के लिए गोल्ड मेडल जरूर ले कर आएंगे।

सुधीर का जीवन हमेशा संघर्ष से भरा रहा। उनका जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। लेकिन सुधीर ने अपनी कड़ी मेहनत और सच्ची लगन के बलबूते पर यह मुकाम हासिल किया। सुधीर का बचपन कठिनाईयों में गुजरा लेकिन उन्होंने इसे अपनी ताकत बना ली और कई देशों के खिलाड़ियों को हराते हुए भारत के लिए 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते।

सुधीर अपनी कड़ी मेहनत से सफलता के नए आयाम लिख रहे हैं। अंतराष्ट्रीय खेल किक बॉक्सिंग जिसमें भारत की पहुंच आज तक दुर्लभ देखी गई है, ऐसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्व चैम्पियनशिप और एशियन चैंपियनशिप के सदस्य सुधीर सक्सेना भारत के लिए विश्व स्तर पर एक गौरवपूर्ण भूमिका के किरदार हैं।

भारत के किक बॉक्सिंग के कोच कुलदीप चौधरी का कहना है कि सुधीर के हाथों में बचपन से ही भरपूर और गजब की ताकत बरकरार है और उनके हाथों के पंचो का कोई जवाब नहीं। 2 राष्ट्रीय पदकों और चालीस से अधिक राज्य स्तर के विभिन्न पदकों के विजेता रहे सुधीर अपने हुनर को और धार दे रहे हैं और भारत का नाम विश्वपटल पर अंकित करने कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago