Categories: बलिया

बलियाः रेलयात्रियों के लिए अच्छी ख़बर, आजमगढ़-शाहगंज के लिए दूसरी पैसेंजर ट्रेन भी होगी शुरू

बलिया। रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब बलिया से आजमगढ़ होते हुए शाहगंज (जौनपुर) तक एक और पैंसेटर ट्रेन का संचालन होगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे से इसकी अनुमति दे दी है। इस पैंसेजर ट्रेन के संचालन से यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी।

ये ट्रेन बलिया रेलवे स्टेशन से शाम साढ़े पांच बजे रवाना होगी। ट्रेन का संचालन 10 अक्तूबर से शुरू होगा। ये ट्रेन भी अनारक्षित एक्सप्रेस के रूप में रवाना की जाएगी। 10 अक्तूबर से ये ट्रेन (05171) शाम 17.30 बजे रवाना होकर, सागरपाली, फेफना, मऊ होते हुए आजमगढ़ 20.25 बजे और 10.05 बजे शाहगंज पहुंचेगी। वापसी में 11 अक्तूबर को ट्रेन (05172) शाहगंज से सुबह 05.30 बजे प्रस्थान कर सुबह 10 बजे बलिया स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ और दो एसएलआर कोच समेत कुल 10 कोच लगेंगे। ट्रेन के शुरु होने से यात्री खुश हैं। क्योंकि ट्रेन 4.30 से 5 घंटे के बीच बलिया से शाहगंज पहुंचेगी और लौटेगी। साथ ही ट्रेन रुट में आजमगढ़ भी स्टॉपेज रहेगा। जिससे आजमगढ़ जाने वाले यात्रियों को भी आसानी होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago