बलिया में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। एक बार फिर बस हादसे की ख़बर सामने आई है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना ऊसराहार क्षेत्र में कुदरेल गांव के समीप बलिया से दिल्ली जा रही स्लीपर बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि चालक को नींद का झोंका आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे चैनल नंबर 133 पर मंगलवार सुबह करीब 3 बजे हुआ। बस बलिया से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान चालक को नींद का झोंका आने के बाद बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे पर निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के सेफ्टी गार्ड से टकराते हुए पलट गई। हादसे में बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए।
गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर काम कर रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों ने मामले की जानकारी पुलिस व एंबुलेंस को दी। मौके पर चार एंबुलेंस पहुंची और घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया। एक्सप्रेस-वे पर पूर्व आर्मी सुरक्षाकर्मियों ने पहुंचकर क्रेन द्वारा बस को एक्सप्रेस-वे से हटाकर चौपला कट पॉइंट पर खड़ा करवाया और यातायात बहाल करवाया।
हादसे में चंद्रेश कुमार पुत्र प्रीतूराम निवासी अशरफ पटी नवादा अंबेडकरनगर, अमित कुमार पुत्र हरेंद्र प्रसाद निवासी कर्वी थाना उबा जिला बलिया, उमेश प्रसाद, आनंद केसरी पुत्र जगदीश प्रसाद, श्रीकांत पुत्र उपदेश कुमार, सतीश पुत्र रामपाल, प्रवीण कुमार पुत्र रविंद्र निवासी मऊ, सुरजीत कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी मऊ, विद्या नाथ पुत्र राकेश निवासी मऊ सहित करीब 10 लोग घायल हो गए। वहीं बस के चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…