बलिया में 3 साल पहले किया वादा निभाने आ रहे गडकरी, सांसद वीरेंद्र सिंह को लेकर कही थी बड़ी बात!

बलिया। बलिया में ग्रीनफील्ड एक्स्प्रेसवे के निर्माण कार्य की शुरुआत करने के लिए  27 फरवरी को केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आने वाले हैं। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने उस वादे को निभाने या रहे हैं जो उन्होंने 3 साल पहले एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए किया था।

दरअसल केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 3 साल पहले जो कहा था, वह वही करने आ रहे।  चुनाव के दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मंच पर बैठे वीरेंद्र सिंह मस्त और उपेन्द्र तिवारी का नाम लेते हुए कहा था कि आप चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले मेरे पास आईये।

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा कि आप चिंता मत करिए मैं वीरेद्र सिंह के गारंटर के रूप में यहाँ आया हूँ  बलिया की बुलेट ट्रेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंजन लगाऊंगा, और फिर अपना करंट देकर दोड़ाऊंगा। फिर जो 50 साल में नहीं हुआ वो 5 साल में होगा।साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा था कि नागपुर भले ही मेरा संसदीय क्षेत्र हो लेकर सांसद वीरेद्र सिंह मस्त के कहने पर नागपुर जैसा ही ध्यान मैं बलिया में भी दूंगा।

वहीं अब केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बलिया को विकास की सौगात देने आ रहे हैं। जो सांसद वीरेद्र सिंह मस्त और जनता से किया वादा निभायेंगे, और बलिया के विकास को नए पंख लगाएंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago