Categories: बलिया

बलिया के विकास की नई इबारत लिखेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, नए रेलवे प्रोजेक्ट्स पर भी काम- सांसद

बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण बलिया के विकास की नई इबारत लिखेगा। जल परिवहन और बलिया आरा नई रेल लाइन बलिया को विकसित जनपद के रूप में पूरे उत्तर प्रदेश में विख्यात करेगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बाद बलिया आरा रेल लाइन का शिलान्यास भी जल्द करने की कोशिश है। यह सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कही।

दरअसल सांसद शुक्रवार को दोकटी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रयागराज से कोलकाता तक नियमित गंगा नदी में पानी के जहाज का परिचालन शुरू होगा, जिससे सड़क मार्ग और रेल मार्ग से कम किराए में व्यापारी और किसान अपना माल देश के विभिन्न स्थानों पर ले जा सकते हैं।सांसद ने स्पष्ट किया कि रेलवे का DPR बन चुका है। सहतवार से आरा स्टेशन को जोड़ा जाएगा, जो हल्दी के बगल से नैनिजोर होते हुए बिहिया जाकर मिलेगा। नैनिजोर के पास गंगा में रेल पुल का निर्माण होगा। कितने स्टेशन और किन-किन स्थानों पर बनेंगे। इसका भी फ़ैसला रेलवे ने ले लिया है।

उन्होंने कहा कि बलिया और सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन अमृत भारत रेलवे स्टेशन के रूप में चयन हुआ है। इन दोनों स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के सभी संसाधन उपलब्ध होने के साथ-साथ दोनों स्टेशन हाईटेक होंगे। बकुलहा में रेलवे यार्ड बनाने के संदर्भ में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी से बात हुई है, साथ ही आश्वासन भी मिला है।

डुमाईगढ़ घाट से दोकटी घाट तक पक्की सीमेंट सड़क का निर्माण कराकर गंगा तट से सरयू तट को जोड़ा जाएगा। शिवपुर मे निर्माणाधीन सड़क पुल के रास्ते ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को आरा के फोरलेन सड़क से जोड़ा जाएगा। यह दूरी महज 14 किलोमीटर होगी। इसके संदर्भ में भी कार्य योजना तैयार हो रही है।सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जनपद के लोगों से भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के 27 फरवरी को बलिया आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत का आह्वान किया है। साथ ही भृगु मंदिर से गंगा तट तक पक्की सड़क और चित्तू पांडे चौराहा से भृगु आश्रम तक ओवरब्रिज के निर्माण की स्वीकृति मिलने की बात भी कही।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago