Categories: बलिया

परिवहन मंत्री और उनके भाई के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी !

बलिया: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और उनके भाई धर्मेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए गए हैं। लखनऊ एनेक्सी के सामने अक्षय भवन के एक फ्लैट में पानी की लाइन क्षतिग्रस्त करने आदि के मामले में अदालत ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

दैनिक जागरण की एक खबर के मुताबिक मनोरमा टंडन ने 19 मई 2014 को मामले की एफआइआर थाना हुसैनगंज में दर्ज कराई थी। एफआइआर के मुताबिक मनोरमा अक्षय निवास के फ्लैट नंबर जी-3 में रहती हैं। ऊपर फ्लैट नंबर 1/3 का पिछले 13 वर्ष से भुगतान नहीं करने के कारण सभी सुविधाएं कटी हुई थी।

दयाशंकर सिंह सभी सेवाओं को खुद ही जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान किचन में पानी की लाइन जोड़ने के प्रयास में अक्षय भवन की दक्षिणी डक्ट में 6 इंच की पीवीसी लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। आरोप था कि दयाशंकर सिंह व भाई धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बाहरी लोगों के साथ अपनी लाइन जोड़ने के दौरान मनोरमा के किचन की लाइन तोड़ दी थी।

इस कारण उनके घर में पानी भरने लगा था। विवेचना के दौरान दयाशंकर सिंह व उनके भाई के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हुआ था। इस मामले में एसीजेएम अम्बरीष कुमार श्रीवास्तव ने मामले की अगली सुनवाई के लिए छह मार्च की तारीख तय की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago