बलिया में शिक्षक की असामयिक मौत के बाद नाराज परिजनों ने कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा किया। शिक्षक के शव को रखकर धरना दिया। इस दौरान मृतक की पत्नी ने पारिवारिक लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक बलिया के सोहांव के कम्पोजिट विद्यालय बड़ौरा में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज कुमार सिंह उर्फ बंटी के असामयिक मौत होने से नाराज परिजनों ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा किया।
बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक नीरज कुमार सिंह उर्फ बंटी का सम्पत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। दूसरे पक्ष की तरफ से हुए एफआईआर में नीरज सिंह को जेल भी जाना पड़ा था।
मृतक की पत्नी का आरोप है कि दूसरे पक्ष द्वारा लगातार नीरज सिंह पर मानसिक प्रताड़ना की जा रही थी। इस वजह से जेल से छूटने के बाद नीरज सिंह की तबीयत खराब रहने लगी। बीती रात नीरज सिंह के मौत के बाद परिजन शव को लेकर कोतवाली पहुंच गए।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि दूसरा पक्ष अपने रसूख का प्रयोग कर रहा है। इसलिए पुलिस एफआईआर करने में आनाकानी कर रही है। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…