बेरोजगारी के खिलाफ 9 बजे 9 मिनट कैंपेन में शामिल हुए रोहित सिंह, सरकार पर बोला हमला

बलिया डेस्क : बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ 9 बजकर 9 मिनट पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने अपने आवास पर लौ जलाकर नाराज़गी जताई है और देश के युवाओं की बेचैनी का इजहार किया है. इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि देश के युवाओं को अब ऐसी सरकार से हिसाब माँगने की ज़रूरत है.

रोहित कुमार सिंह ने कहा की मोदी-योगी सरकार ने देश के युवाओं को निराश किया है. बेरोज़गारी तेज़ी से बढ़ रही है और सरकार भर्ती रोक रही है. उन्होंने आगे कहा कि भारत को सोने की चिड़ियाँ बनाने वालों को नौजवानों के साथ यह अन्याय नहीं करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि हम गांधी-अम्बेडकर को मानने वाले लोग हैं इसलिए अहिंसा के रास्ते पर चलकर सरकार को चेता रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से अपील करते हैं कि देश और यूपी को बचाने के लिए विपक्ष को एक मंच पर आना चाहिए.

उन्होंने कहा कि युवा चेतना नौजवानों के सुंदर भविष्य हेतु 2022 में महापरिवर्तन हेतु संकल्पित होने की अपील की. इस अवसर पर बैजू राय,सैफ नवाज,नकुल राय,राहुल राय,आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago