Picture- बलिया में भी बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 9 बजकर 9 मिनट पर जलाई लौ

बलिया डेस्क : देश में बेरोजगारी को लेकर युवा लगातार सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन पिछले कई समय से उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं मिला. हालांकि अब कुछ विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बनाया है और युवाओं के साथ इस लड़ाई को लड़ने की बात कही है.

कई विपक्षी नेताओं ने इसके लिए रात 9 बजे 9 मिनट कैंपेन चलाया, जिसमें लोगों से 9 मिनट के लिए अपने घरों की लाइट बंद करने की अपील की गई. ट्विटर पर हजारों लोगों और युवाओं ने इस कैंपेन का समर्थन किया और काफी देर तक ये टॉप ट्रेंडिंग में रहा.

ट्विटर पर #9बजे9मिनट काफी ज्यादा ट्रेंड में रहा, 9 बजने से पहले ही युवाओं और विपक्षी दलों से जुड़े नेताओं ने इसे लेकर ट्वीट करने शुरू कर दिए थे, जिससे ये लगातार टॉप 5 ट्रेंड में बना रहा.

इस कैंपेन के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर बत्ती बुझाकर फोटो भी शेयर की हैं. बलिया में भी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तमाम छात्र संगठनो ने बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए बत्ती बुझाकर फोटो शेयर की.

इस पूरे कैंपेन को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जमकर प्रमोट किया. सभी नेताओं ने युवाओं से अपील करते हुए कहा था कि इस कैंपेन को सपोर्ट करें और सरकार के खिलाफ सब मिलकर आवाज उठाएं.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago