मनियर डेस्क : बीते दिनों बलिया का मनियर इलाका उस वक़्त चर्चा में आया था जब यहाँ पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी राय ने फं’दे से लटक कर खुद कुशी कर ली थी. देश भर में इसकी चर्चा हुई. फिलहाल इसके आरोपी फरार हैं लेकिन इस बीच एक बार फिर यह इलाका चर्चा में आया. इस बार वजह कुछ और है. इस बार मामला कुछ यूँ है कि यहाँ एक स्थानीय थाने पर तैनात पुलिसकर्मी को इलाके के लोगों ने महिला के साथ छत पर आपत्ति जनक अवस्था में पकड़ लिया.
बाद इसके लोग महिला और पुलिसकर्मी का वीडियो भी बनाया. इसकी शिकायत थानाध्यक्ष समेत पुलिस के आला अधिकारीयों तक पहुंचा दी गयी है. वहीँ जब इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पकडे गए दरोगा को थाने ले जाने की कोशिश की तो ग्रामीण भड़क गए और गाली गलौज करने लगे.
लेकिन जब यह आश्वासन दिया गया कि पकडे गए दरोगा को यहाँ से हटा दिया जायेगा, तब कहीं जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ. इस मामले पर भड़के लोगों का कहना है कि रक्षक ही भक्षक बन जाए तो महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी. ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उसके खिलाफ एक्शन लिया जाए.
मामले की गंभीरता को देख पुलिस अधीक्षक भी बुधवार को थाने आये और इसके बारे में जानकारी ली. पूछ ताछ में लोगों ने बताया कि यह दरोगा करीब एक हफ्ते से महिला के घर आ रहा था. जब हमें इस पर शक हुआ तो हमने निगरानी राखी शुरू कर दी.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…