बलिया डीएम ने चौपाल में लगाई क्लास, छठी क्लास के बच्चे पास, गुरूजी हुए फेल

बलिया डेस्क : बलिया के जिलाधिकारी नौरंगा गाँव पहुंचे और वहां की चौपाल में उच्च प्राथमिक विद्यालय भुआल छपरा के बच्चों से पढ़ाई लिखाई के बारे में पूछा. इस दौरान उन्होंने क्लास छ के एक छात्र से पूछा सवाल. ½, 2/3, 3/4 और 4/5 में कौन सी भिन्न बड़ी है.

इसका जवाब छात्र से सही दिया, जिलाधिकारी ने बच्चे की तारीफ की. शाबासी दी और उसे मिठाई भी दी. बाद इसके जिलाधिकारी ने लोगों से पूछा कि यहाँ के प्राथमिक विद्यालय में टीचर आते हैं या नहीं. जवाब में लोगों ने कहा कि भी भी कोई टीचर नहीं आता है बच्चों को पढ़ाने. इस बीच ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक गिरजाशंकर पांडेय की भी शिकायत की.

बातचीत चल रही थी. इस दौरान प्रधानाध्यापक गिरजाशंकर पांडेय वहां पहुंचे. डीएम ने प्रधानाध्यापक गिरजाशंकर पांडेय से पूछा कि आपको गणित आती है या नहीं. हेड मास्टर ने जवाब दिया कि वह साइंस के टीचर हैं. बाद इसके जिलाधिकारी ने वहीँ सवाल किया हेड मास्टर से जिसका सटीक जवाब कुछ ही देर पहले छठी क्लास के बच्चे ने दिया था.

हेड मास्टर ने जवाब दिया 1/2 भिन्न बड़ी है और 4/5 छोटी. जिलाधिकारी ने सवाल किया कैसे, जिसका जवाब हेड मास्टर कोई जवाब नहीं दे पाए. बाद इसके वहीँ पर गाँव के ही एक लड़के ने 1/2 और 4/5 का मतलब समझाया. जिलाधिकारी ने फिर आर्कमिडीज का सिद्धांत पूछा, इसका जवाब भी हेड मास्टर नहीं दे पाए. डीएम बेहद नाराज़ हुए और गुरु जी को सुधार लाने या फिर कार्यवाही के लिए तैयार रखने की हिदायत दे डाली.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago