बलिया के डॉ. सागर ने लिखा रैप सांग ‘बंबई में का बा’, देश भर में मचा रहा धूम

बलिया डेस्क :  बलिया में जन्में डॉ. सागर का नया भोजपुरी सांग ‘बंबई में का बा’ इस वक्त काफी चर्चा में है। ये सांग इसलिए भी चर्चा का विषय है क्योंकि पहली बार ‘रैप’ भोजपुरी जबान में गाया गया है और इसमें अनुभव सिन्हा व मनोज बाजपेयी ने 26 साल बाद साथ काम किया है। ये सांग अनुभव सिन्हा के निर्देशन में फिल्माया गया है।

वहीं एक्टर मनोज बाजपेयी ने इसपर परफार्म करते हुए इसे खुद गाया भी है। इसका प्रोडक्शन टी-सीरीज़ और बनारस बीट के बैनर तले किया गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी भोजपुरी सांग के लिए इतने नामी-गिरामी कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं। मनोज बाजपेई का कहना है कि ये सांग लोगों की जिंदगी को छूता है। उन्होंने कहा कि इसे पढ़कर ऐसा लगा जैसे उनकी ही बात हो रही है।

ये रैप उन प्रवासियों की ज़िंदगी को लेकर लिखा गया है, जो मुंबई में रह रहे हैं। इस पूरे रैप में बार-बार ‘बंबई में का बा?’ यानी मुंबई में क्या है, पूछा गया है। डॉ. सागर ने अपने इस रैप के ज़रिए ये बताने की कोशिश की है कि मुंबई में रहने वाले प्रवासी अपने गांव को छोड़कर इसलिए आए हैं ताकि वह दो वक्त की रोटी का इंतेज़ाम कर सकें। इसके सिवा उनके लिए मुंबई में कुछ नहीं रखा।

उन्होंने रैप में लॉकडाउन के पलायन की पीड़ा को भी बेहद खूबसूरत अंदाज़ में पेश किया है। सवालों के ज़रिए उन्होंने पलायन के गुस्से को व्यक्त करने की कोशिश की है। रैप में डॉ. सागर ने बेहद सटीक शब्दों में ये बताने की कोशिश की है कि यूपी और बिहार के लोग मुंबई में क्या करते हैं।

कौन हैं डॉ. सागर? बलिया  के नगरा से ताल्लुक रखने वाले डॉ. सागर ने अपनी पी.एचडी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से की है। डॉ. सागर को शुरू से ही शायरी में दिलचस्पी रही है, इसी दिलचस्पी के कारण वह शायर बने और अपने हुनर को फिल्मों में आजमाया और उन्हें कामयाबी भी मिली। ‘लव यू सोनियो’ और ‘मैं और चार्ल्स’ फिल्म के उनके गाने काफी सुने गए। दिलचस्प बात ये है कि भोजपुरी फिल्मों में गीत लिखने वाले डॉ. सागर बॉलीवुड में भी अपनी कलम का लोहा मनवा चुके हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

18 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

18 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

20 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

20 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago