सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत फेफना में 551 जोड़े लेंगे सात फेरे, मंत्री ने दी जानकारी

बलिया।  फेफना में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 551 जोड़ों का विवाह कराया जायेगा।  इसकी जानकारी खुद इलाके के विधायक और प्रदेश की सरकार में राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि इस विवाह में उन जोड़ों को शामिल किया जाएगा जिनमें लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक और लड़के की उम्र 21 वर्ष से अधिक हो।

इस वैवाहिक समारोह में हर जाति धर्म के लोगों का विवाह होगा। यह वैवाहिक कार्यक्रम 07 दिसंबर को होगा। इस वैवाहिक समारोह में हर जोड़ी की शादी उसके रीति रिवाज के अनुसार कराई जाएगी, चाहे वह किसी भी जाति धर्म का हो। अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति एवं जनजाति जोड़ों के विवाह की रस्म का विशेष ध्यान रखा जाएगा और उन्हीं के रीति रिवाज के अनुसार उनका विवाह कराया जाएगा।

वैवाहिक जोड़े को कुछ घरेलू सामान भी दिया जाएगा ।माननीय मंत्री ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि गरीब लड़कियों की शादी पूरे सम्मान और रीति रिवाज से हो। माननीय मंत्री ने यह भी कहा की यह धर्म का काम है अतः हम सभी को इसमें मिलजुल कर सहयोग करना चाहिए तथा इस कार्य में किसी प्रकार की दलाली नहीं होनी चाहिए। इस वैवाहिक कार्यक्रम में जोड़ों को अपने परिवार के लोगों को भी लाने की अनुमति होगी।

साथ ही इस कार्यक्रम में लोगों के भोजन और जलपान की भी व्यवस्था होगी । यह कार्यक्रम सुबह से शाम तक चलेगा। वैवाहिक कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार कलाकार प्रतिभाग करेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago