Categories: बलिया

बलियाः खेतों में पराली जलाने वाले किसानों पर लगा इतना जुर्माना

बलिया। अक्टूबर, नवबंर के महीने में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में प्रदूषण काफी खतरनाक स्थिति पर पहुंच जाता है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए श्रीमती गंगा लालवानी बनाम यूनियन ऑफ इण्डिया एण्ड अदर्स में भारत सरकार व अन्य की सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने निर्देश जारी किए हैं।

जिसके तहत बताया गया कि पराली को जलाना दण्डनीय अपराध है। पराली से उत्पन्न हो रहे प्रदूषण को देखते हुए किसानों पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की गई है। कृषि अपशिष्ट पराली जलाने वाले तहसील के कृषको पर जुर्माना लगाया गया है। तहसील सिकन्दरपुर के 06 किसानों पर जुर्माना की धनराशि 15 हजार और तहसील रसडा के 08 कृषक पर जुर्माना की धनराशि 20 हजार है।

इस मौके पर मौजूद जिला उप कृषि निदेशक इन्द्राज ने कहा कि अपने खेतो में पराली न जलाएं, बल्कि इसका प्रयोग बायो एनर्जी, कम्पोस्ट खाद इत्यादि के लिए करें। इससे मृदा में कार्बनिक पदार्थ की बढोतरी से मृदा जीवाणुओ की क्रियाशीलता बढती है, तथा उत्पादन बढता है। जिन किसानो द्वारा अपने फसल अपशिष्टों/कूडा को जलाया जाता है, तो उनके विरूद्व 02 एकड तक के किसानो को रू0-2500/-प्रति घटना, 02 एकड से 05 एकड तक के किसानो को रू0-5000/-प्रति घटना, तथा 05 एकड़ से अधिक भूमि पर रू015000/-प्रति घटना का जुर्माने का प्रावधान है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago