Categories: बलिया

बलिया: महिला ग्राम प्रधान पर अवैध कार्यों के लिए बनाया दबाव, जिलाधिकारी को पत्र

बलिया के आराजी माफी सागरपाली ग्राम पंचायत से दबंगई की एक घटना सामने आई है। आराजी माफी सागरपाली ग्राम पंचायत की महिला ग्राम प्रधान ने अपने ही गांव के कुछ लोगों पर अवैध कार्य कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ग्राम प्रधान का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने अपना काम कराने के लिए जबरन हस्ताक्षर और मुहर लगाने की कोशिश की। ग्राम प्रधान ने इस मामले में बलिया की जिलाधिकारी को एक पत्र लिखकर शिकायत की है।

जिले के हनुमानगंज विकास खंड के सागरपाली की ग्राम प्रधान कमलावती देवी ने अपने ही गांव के जयनारायण सिंह पर आरोप लगाया है। जयनारायण सिंह और उनके पुत्रों बंटी सिंह व सुगन सिंह पर आरोप है कि अवैध कार्य के लिए दस्तखत और मुहर नहीं लगाने पर प्रधान के साथ उन्होंने गाली-गलौज की। कमलावती देवी ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि जयनारायण सिंह ने अपने बेटों के साथ मिलकर उनके घर के कई सामान उठा ले गए।

बलिया खबर के साथ बातचीत में ग्राम प्रधान कमलावती देवी के पुत्र आशिष ने बताया कि “ब्लॉक से जुड़ा कुछ काम था। इसमें पैसों के लेनदेन का मामला भी था। दरअसल जयनारायण सिंह की ओर से गांव में कुछ काम कराया गया था। जिसके पैसे के लिए उन्होंने एक आवेदन ब्लॉक में दिया था। मेरी मां ग्राम प्रधान हैं। इसमें उनके हस्ताक्षर और मुहर की जरूरत थी। मां ने काम का ब्योरा मांगा था। लेकिन उन्होंने जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाना चाहा।”

आशिष का कहना है कि “जब मां ने हस्ताक्षर नहीं किया तब दबाव बनाया गया। बाद में मैं एक दिन किसी काम से घर से बाहर गया था। तभी इन लोगों ने मेरे घर पर आकर कब्जा कर लिया था। अभी आज यानी मंगलवार को भी मां जिला कार्यालय गई हुई हैं।” आशिष के अनुसार यह मामला कुछ हफ्ते पहले ही शुरू हुआ है। हालांकि वो कोई निश्चित तारीख नहीं बता सके।

जयनारायण सिंह ने बलिया खबर के साथ इस मामले पर बात की। उन्होंने अपने उपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। जयनारायण सिंह का कहना है कि “ऐसा कोई मामला नहीं है। हमें उनसे कोई मतलब ही नहीं है। घर से कई सामान उठा लाने की बात सरासर झूठ है। यह सब वो किसी के कहने पर कर रही हैं।”

ग्राम प्रधान कमलावती देवी ने बलिया जिलाधिकारी से इस मामले की जांच कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। कमलावती देवी ने जिलाधिकारी से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी की है। ये पूरा मामला जांच की मांग करता है। ग्राम प्रधान कमलावती देवी ने जयनारायण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि जयनारायण सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। कमलावती देवी के पुत्र बातचीत में इस मामले के जातिगत पक्ष की भी चर्चा करते हैं। कहते हैं कि हमलोग “छोटी जाति से आते हैं और वो लोग सिंह हैं।” आरोप संगीन हैं। देखना होगा कि जिलाधिकारी इस मामले पर क्या संज्ञान लेती हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago