बलिया- पीएम सड़क योजना के तहत बन रहीं सड़क धंसी, कमीशनखोरी की खुली पोल !

बलिया
दलनछपरा-बैरिया मार्ग शुक्रवार को सड़क धंस जाने के कारण आवागमन पूरी तरह अवरूद्ध हो गया। मार्ग जाम होते ही वाहनों की लम्बी लाइन लग गयी। जिससे रास्ते से गुजने वालों को मुसाफिरों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। वहीं स्कूली बच्चों को तीन किलोमीटर पैदल चलकर बस स्टैंड पहुंचकर दूसरा वाहन पकड़ना पड़ा।

जानकारी के अनुसार सोनबरसा-दलनछपरा मार्ग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चौड़ीकरण के लिए कार्य चल रहा है। जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ गढ्ढा खोदा गया है।

कई दिनों से हो रही बरसात के चलते सड़क की मिट्टी दलदल का रूप ले चुकी थी। शुक्रवार को सुबह सीमेंट लेकर जा रहा ट्रक दोकटी थाना से पांच सौ मीटर उत्तर धंस गया। जिससे पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया। सुबह का समय होने के कारण ड्यूटी जाने वाले लोगो या स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा । बच्चों को स्कूल जाने के लिए बस स्टैंड से तीन किलोमीटर तक पैदल चलकर बस पकड़ना पड़ा ।

कीचड़ युक्त सड़क पर इतना पैदल चलना काफी दिक्कत भरा रहा वही कई बच्चे कीचड़ में गिर जाने के कारण वापस हो गए।। सड़क अवरुद्ध होने से वाहनों की लम्बी जाम लग गयी। मजबूरीवश लोगों ने लालगंज के रास्ते बैरिया जाना पड़ा। जिससे काफी समय व परेशानी उठानी पड़ी।

ग्रामीणों का कहना है कि वैसे तो सड़क का काम बरसात में नही होता। लेकिन यह सड़क बनाने का काम बरसात में ही शुरू हुआ ।लोग उसी समय से आशंका जता रहे थे कि आखिर बरसात में काम क्यों हो रहा है? साथ ही ठेकेदारों द्वारा सड़क के बगल से ही जेसीबी द्वारा मिट्टी काटकर सड़क का पटरी के रुप ऊँचा कर दिया गया। जिससे सड़क का पानी नही निकल पा रहा था।

जिस वजह से सोनबरसा से दलनछपरा तक एक से दो ​फिट तक पानी लगा हुआ है। ऐसी परिस्थित में लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने पर मजबूर है। हालत देखकर यहीं लगता है कि ठेकेदार का पोल खुल जाएगा। क्षेत्रीय लोगों ने सम्बन्धित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस समस्या से निजात दिलाने की मांग किये है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago