बलिया- 25 लाख से बनी लाइब्रेरी का फर्श लोकार्पण से पहले धंसा, मचा हड़कंप, विकास की खुली पोल

बलिया
नगरा ब्लाक मुख्यालय के समीप पंडित दिन दयाल उपाध्याय के नाम पर पुस्कालय एवं वाचनालय का फर्श लोकार्पण होने से पहले ही जमींदोज हो गया। बता दे कि विधायक निधि से नगरा में 25 लाख से निर्मित पुस्तकालय निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की पोल लगातार एक हफ्ते से हो रही बरसात ने खोल दी।

खास यह कि इस पुस्तकालय को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से बनाया गया है। क्षेत्रीय विधायक के बराबर निरीक्षण के बाद भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाना समझ से परे है।

क्षेत्रीय लोगों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक धन्नजय कन्नौजिया ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में लगभग 25 लाख में नगरा ब्लाक मुख्यालय के समीप पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर पुस्कालय एवं वाचनालय बनवाने की स्वीकृति अपने निधि से दिया। पुस्तकालय एवं वाचनालय को निर्माण की जिम्मेदारी नगरा ब्लाक को सौंपी गई। कार्यदायी संस्था ब्लाक की देखरेख में पुस्तकालय का निर्माण होने लगा।

कार्यकर्ताओ के कहने पर बीच बीच मे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए क्षेत्रीय विधायक भी आते रहे है। बावजूद इसके निर्माण में मानक की अनदेखी होती रही। जब पुस्तकालय तैयार हो गया तो गुरुवार को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पुस्तकालय के लोकार्पण के अवलोकन के लिए पहुंचे उसी समय विधायक के पास आसपास के काफी संख्या में लोग जुट गए और वहां का नजारा देख ग्रामीण दंग रह गए।

सफेद बालू से बना फर्श धराशायी हो चुका था। ग्रामीणों के सामने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने रहे। आप नेता डॉ प्रदीप कुमार ने कहा कि जो दल दीन दयाल जी को आदर्श मान रहा है। उसी के नाम पर भी लूट खसोट मचा रखे है। पुस्कालय मंदिर के समान होता है उस मंदिर को भी नहीं बख्शा। इसकी जांच मुख्यमंत्री को करानी चाहिये।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago