बलिया
चितबड़ागांव नगर पंचायत स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परिसर अराजक तत्वों का अड्डा बन गया है। आलम यह कि काफी नीचे बाउंड्री वाल होने व फाटक नहीं होने से विद्यालय परिसर में अराजक तत्वों का आए दिन लगातार जमावड़ा लगा रहता है।जिससे विद्यालय परिवार को काफ़ी आक्रोश व्याप्त है ।
बताया जाता है कि विद्यालय परिसर में परिषदीय जूनियर हाईस्कूल के ही परिसर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय है। जिसमें छात्राएं रहती हैं। जिनकी रखवाली करने के लिए महिला वार्डन सहित अन्य महिला अध्यापिकाएं भी रहती हैं। विद्यालय की सुरक्षा के नाम पर चहारदीवारी तो है मगर फाटक नहीं लगी है। उसमें भी चहारदीवारी काफ़ी नीचे है। जिससे छोटे-छोटे बच्चे भी छलांग लगाकर अंदर बाहर करते रहते हैं। इस परिस्थिति में विद्यालय परिवार अपने को असुरक्षित महसूस करते हैं।
ग्रामीणों की माने तो उक्त विद्यालय परिसर में ही परिषदीय जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय सदर, प्राथमिक हरिजन विद्यालय स्थापित है। जिसमें आवारा पशुओं का बसेरा हो गया है। जो पशुओं के लिए चारागाह का काम करता है। ऐसी परिस्थिति में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं व अध्यापिकाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं। परिषदीय जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश सिंह का कहना है कि बाउंड्री वाल को ऊंचा करने तथा फाटक लगाने के लिए अनेकों बार लिखित और मौखिक रूप से अनुरोध किया गया। मगर अब तक सिर्फ आश्वासन ही हाथ लगी है । जिससे समस्त विद्यालय परिवार को काफ़ी आक्रोश व्याप्त है ।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…