4 साल पहले हुए राजदेव सिंह हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया

बलिया
बांसडीह थाना क्षेत्र के टंडवा मार्ग राजपुर मार्ग पर चार वर्ष पूर्व 2015 में हुई दिनदहाड़े राजदेव सिहं उर्फ करिया सिंह की लूट व हत्या कांड के आरोपी को पुलिस द्यारा हल्की मुठभेड़ के बाद सारंगपुर बंधे से शुक्रवार को करीब साढ़े छ: बजे गिरफ्तार किया। इस दौरान बदमाशों की तरफ से पुलिस के उपर गोली भी चलायी गयी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से तीन सौ पन्द्रह बोर का एक कट्टा और कारतूस भी बरामद किया।

पुलिस की माने तो क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तेईस अप्रैल 2015 को हुई हत्या में इस बदमाश जो बांसडीह रोड थानांतर्गत गजियापुर निवासी दिलीप यादव पुत्र दीनदयाल यादव की एक सप्ताह से दियारा क्षेत्र मे होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। जिसके लिए पुलिस ने भी अपने मुखबिर को लगाया हुआ था। शुक्रवार की सुबह साढ़े छः बजे के आसपास पुलिस ने अपने मुखबिर के सूचना के आधार पर सारंगपुर बंधे पर अपनी नाके बन्दी कर रखी थी।

उक्त बदमाश दियारा क्षेत्र से बंधे पर आता हुआ दिखाई दिया तो पुलिस के लोगो ने अपनी घेरा बन्दी तेज कर दी ।पुलिस को अचानक देख आरोपी बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। सयोंग किसी भी पुलिस कर्मी को गोली नही लगी। पुलिस बल ने बहादुरी दिखाते हुए इस को दौड़ा कर पकड़ लिया। जिसे कोतवाली लेकर आयी।​ जिस पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने पंद्रह हजार रुपये का इनाम भी रखा था। उक्त अपराधी इस बार भी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए इस क्षेत्र मे इसका आना जाना शुरू हुआ था। पुलिस टीम में शामिल में एसआई प्रमोद सिंह, एसआई प्रताप नरायण, कास्टेबल अमर नाथ यादव, भोला यादव, जयराम वर्मा, श्रवण कुमार रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago