बलिया।
साइबर क्राइम के एक मामले के तहत मनियर थाने की पुलिस व बाहरी पुलिस द्वारा साइबर अपराध के संलिप्प्ता होने के आधार पर क्षेत्र के चकफूल गांव में पहुंची टीम ने छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। पुलिस मामले पर कुछ बताने से गुरेज कर रही है। अभी इस मामले में जांच चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के चकफूल एवं सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिहरा गांव के कुछ युवक नेटवर्किन्ग/साइबर क्राइम के इस मामले में संलिप्तता होने के आधार पर युवकों से पूछताछ करने के लिए बाहर की पुलिस टीम पहुंच पूछताछ के लिए चकफूल निवासी नादिर को हिरासत में लिया गया है। मनियर थाना क्षेत्र के चकफूल निवासी गुफरान, बिनाका, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिहरा निवासी मोनू गुप्ता को पुलिस की तलाश है।
चर्चा है कि पुलिस की छापेमारी बाकी आरोपी आहट पाकर फरार हो गये। मामला जांच का विषय होने के कारण जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव से पूछे जाने पर बताया कि इंटरनेट के माध्यम से कुछ लोगों के खाते से पैसा काट कर दूसरे के खाते में पैसा भेजा गया है। जिसकी शिकायत पर बाहर की पुलिस टीम मनियर आई हुई थी। चकफूल गांव में कुछ युवकों से पूछताछ करना चाहती थी। जिनके खाते में पैसे आने की सूचना है। पुलिस ने कहा कि अभी इस मामले में जांच चल रहा है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…