यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने वाराणसी में अमर सिंह की तारीफ की है। उन्होंने कहा- अमर सिंह की हैसियत है कि वो माहौल बना देते हैं। उनके पास बड़ा तंत्र है जो माहौल को बदल सकता है।
सपा को खड़ा करने वाले वही हैं। उनको पार्टी के लोग उनको ठीक से समझ नहीं पाए। वाराणसी सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए राजभर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बंगले विवाद पर भी योगी सरकार पर अप्रत्यक्ष तरीके से तंज कसा।
उन्होंने कहा “जब भी हम या कोई अन्य सरकारी आवास में ठहरता है तो जाने के बाद जांच होती है। कहीं कोई कुण्डी, जग या तौलिया लेकर तो नहीं भागा। लेकिन इतने दिन बाद जांच आखिर क्यों हुई?
राजभर ने कहा- हम चाहते हैं आरक्षण की व्यवस्था जैसे पहले थी लोकसभा में बिल लाकर उस व्यवस्था को फिर से कायम किया जाए। आबादी के हिसाब से आरक्षण मिलना चाहिए। 54 प्रतिशत आबादी पिछड़े समाज की है तो उन्हें 54 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। जिसका जितना हिस्सा उसको उतना आरक्षण संबंधी बिल पास किया जाना चाहिए।
इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि अक्टूबर तक पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा इन तीन कैटेगरियों का आबादी के हिसाब से आरक्षण निर्धारित हो। अमित शाह ने कहा था कि 27 प्रतिशत आरक्षण का विभाजन चुनाव के 6 महीने पहले करेंगे। वहीं, शराबबंदी को लेकर फिर आंदोलन शुरू करने की बात कही। उन्होंने मांग किया कि पूरे यूपी में शराबबंदी लागू होनी चाहिए।
बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…