Categories: बलिया

‘देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात’: पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह

बलियाः नगरा में पूर्व विधायक व सपा नेता रामइकबाल सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात है। केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई से विपक्ष को डरा रही है। देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात है।

रामइकबालसिंह ने कहा कि सरकार को सिर्फ विपक्ष में ही अपराधी व भ्रष्टाचारी ही दिखाई दे रहें हैं जबकि भाजपा में ऐसे नेताओं की भरमार है। नगरा में मंगलवार को पत्रकारों से उन्होंने कहा कि नमामि गंगे योजना में व्यापक पैमाने पर घोटाला हुआ है। इसका खुलासा पिछले दिनों विभाग के राज्यमंत्री ने गृहमंत्री को लिखे पत्र में किया था।

उन्होंने आगे कहा कि कोविड महामारी शुरू होने से पूर्व देश में अरबपतियों की संख्या 102 थी जो महामारी के दौरान बढ कर 142 हो गई। देश के 10 प्रतिशत धनी लोगों का 77 प्रतिशत से ज्यादा धन पर कब्जा है। बलिया में स्वास्थ्य विभाग कोमा में है। जिला अस्पताल में न्यूरो सर्जन नहीं हैं। किसी भी सीएचसी पर सर्जन नहीं हैं। उन्होंने प्रदेश में फैली अव्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago