बलियाः भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में जगह जगह आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बलिया के समस्त थानों, चौकियां, रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में वृहद श्रमदान एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर और अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड, फैमिली क्वार्टर्स के आसपास, बैरकों के अंदर व छतों पर साफ सफाई की गई। इस सफाई अभियान में अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा श्रमदान किया गया।
इसके बाद बलिया एसपी ने एसपी आवास पर ध्वाजारोहण किया। वहीं इसके साथ ही चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के घर जाकर भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी कर्मचारियों के घर ध्वजारोहण किया गया। सभी कर्मचारियो को मिठाई वितरण करते हुए शुभकामनाएं दी गई। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के बारे जागरुक किया गया। इसके साथ ही साथ समस्त थानों/चौकियों, रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर सलामी दी गई।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा 11 अगस्त और 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान में समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, क्षेत्राधिकारी, नगर व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बलिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…