बलिया में जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा लापरवाही बरतने वाले ग्राम प्रधानों व सचिवों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने अलग अलग मामलों में दो प्रधान व तीन सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश हैं।
बता दें कि सीयर ब्लॉक के चरौवा गांव के स्ट्रीट लाइट का निरीक्षण एक सप्ताह पहले एडीपीआरओ तकनीकी श्रवण कुमार सिंह ने किया। इस दौरान स्ट्रीट लाइट लगवाने के कार्य में वित्तीय अनियमितता मिली। जहां ग्राम निधि से 24 जून 22 को स्ट्रीट लाइट के लिए 541940 रुपये का आहरण किया गया है। बिना लगे धनराशि आहरण के लिए सचिव इंदल कुमार ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव दोषी हैं।
वहीं एडीपीआरओ की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने प्रधान व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इसी गांव के विकास कार्यों की जांच में मिली वित्तीय अनियमितता के मामले में प्रधान राम भरोसा यादव व सचिव वीरेंद्र कुमार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए वसूली की कार्रवाई करने का निर्देश मार्च 2021 में दिया गया लेकिन अभी तक कार्रवाई की सूचना प्राप्त नहीं है।
वहीं सीयर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पचमा की जांच जिलाधिकारी की ओर से फरवरी 2021 में गठित जांच कमेटी कर रही है। बार-बार पत्र जारी करने के बावजूद तत्कालीन सचिव की ओर से अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है जिससे जांच लंबित है। ऐसे में डीपीआरओ ने बीडीओ को प्रधान व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वसूली की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…