बलिया। हनुमानगंज के प्राथमिक स्कूल अलावलपुर को गोद लेने के बाद से विधायक संग्राम सिंह स्कूल को सवारने में जुटे है। अलावलपुर को एक आदर्श स्कूल बनाने की वह हर एक कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को ड्रेस वितरित की साथ ही अभिभावकों से अपील है कि वह बच्चों को रोजाना स्कूल भेजे।
विधायक संग्राम सिंह यादव ने मैं भी इन बच्चों का अभिभावक हूं, आप सिर्फ बच्चों को नियमित स्कूल भेजने में सहयोग रहें बाकी सब कुछ शिक्षकों और मेरे ऊपर छोड़ दीजिए। मैं इस विद्यालय को प्रदेश का मॉडल स्कूल बनाने में कोई कसर नई छोड़ूंगा। विधायक ने गुरुजनों से आग्रह किया कि मैं आप ही लोगों के भरोसे जनता को विश्वास दिला रहा हूं।
विधायक ने कहा कि बरसात का मौसम जाते ही यह स्कूल पक्का रास्ता, चाहरदीवारी, डेस्क बेंच, सोलर लाइट, स्मार्ट क्लास, झूला, आरओ प्लांट आदि सुविधाओं के लैस हो जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार झा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।कार्यक्रम में सअ संध्या पांडेय, शिक्षा मित्र रीना चौहान, कुमकुम सिंह, प्रिया त्रिपाठी, अवधेश कुमार उपस्थित रहे। संचालन प्रअ प्रदीप कुमार यादव व आगन्तुकों का आभार अंजली तोमर ने किया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…