बलिया में बेकाबू पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, युवती की हालत गम्भीर

बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे बाइकसवार युवक और महिला घायल हो गए। आनन फानन में लोग घायलों को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया और घायल महिला की हालत गम्भीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया हैै।

जानकारी के मुताबिक, सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के भाटी गांव निवासी 28 वर्षीय सूर्य प्रकाश शुक्रवार की सुबह बांसडीह रोड थाना अपने भाई चंद्र प्रकाश के साले अभय की पत्नी किरन को बाइक से परीक्षा दिलाने के लिए मर्यादपुर मऊ ले जा रहा था। जब वो चेतन किशोर गांव स्थित मैनापुर मोड के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार सूर्य प्रकाश और युवती किरन गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी सिकंदरपुर के चिकित्सकों ने जांचोपरांत सूरज को मृत घोषित करने के साथ ही किरन को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि सूर्य प्रकाश के पिता ओमप्रकाश पंजाब के जलालाबाद में बीएसएफ में एएसआई पद पर कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर घर आए थे। पुत्र की मौत के बाद से ही ओमप्रकाश व मां कुसुम देवी का रोते-रोते बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago