जनसमर्थन प्राप्त करने में जुटे बलिया के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर अधिकतर विधानसभाओं के विभिन्न मंडलों में मंडल अध्यक्षों कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर चुके हैं अब सघन जनसंपर्क और जनसंवाद की श्रृंखला में विधानसभा जहुराबाद के विभिन्न स्थानों पर रहें।

विधानसभा जहुराबाद के ग्राम सभा सोनवानी,महेंद्र,ताजपुर बाजार,गोसलपुर,ताजपुर डेहमा,भरौली, कला,बाराचवर,गंधपा,मोटा,भूपतीपुर,सागरपाली,अमहट चट्टी स्थान पर आम जनमानस के बीच उपस्थित रहें।

उन्होंने आज वरिष्ठ भाजपा नेता भोला ओझा जी के आवास पर उनसे आत्मीय भेंट की उक्त अवसर पर कपूरी ग्राम सभा के प्रधान अभय वर्मा जी भी उपस्थित रहें।

नीरज शेखर ने ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं बुजुर्गों युवाओं के बीच उनके वर्ग विशेष के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उनकी सहभागिता सुनिश्चित कराने पर चर्चा और विमर्श किया।

आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपार जनसमर्थन देकर के पुनः बलिया और भारत के विकास को रफ्तार देने की बात की और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करवाई।

उक्त कार्यक्रमों में भोला राय जी,संपूर्णानंद जी,आलोक कुमार श्रीवास्तव जी, बैजनाथ यादव ,सुनील जायसवाल , बिरेंद्र बिंद जी, बृजेश गिरी  , विश्वनाथ गिरी  , अवधेश प्रधान  , सोनू कुशवाहा जी, लक्ष्मण राय  , कृष्णानंद राय जी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी  उपस्थित रहें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago