Categories: बलिया

बलिया निवासी चाचा भतीजे की मथुरा में मौत, जहरीली गैस रिसने से गई जान

बलिया में शनिवार के दिन एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बलिया के रहने वाले चाचा भतीजे की मथुरा के वृंदावन में मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि महज 400 रुपये की दिहाड़ी की खातिर अमीत और प्रिंस सीवर टैंक में उतरे थे, लेकिन जहरीली गैस रिसने से उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सीवर टैंक में लगा गंदे पानी को खींचकर शोधन यंत्र तक पहुंचाने वाला पंप खराब हो गया। शनिवार सुबह मैट्रोरॉयड कंपनी के सुपरवाइजर 35 वर्षीय अमित गुप्ता (35) निवासी बलिया पंप को टैंक से बाहर निकालने के लिए मजदूर श्याम (36) निवासी सल्ला, नौहझील को दिहाड़ी पर लेकर पहुंचे। सुबह 10 बजे अमित और श्याम टैंक में उतर गए। कुछ ही समय में वह अचेत हो गए। चाचा को बचाने लिए मृतक अमित का भतीजा पेंटर प्रिंस गुप्ता (24) टैंक में कूद गया। जिसके बाद प्रिंस की भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन रस्सी के सहारे से तीनों को सीवर टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार तीनों के शवों का वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया गया। इसमें तीनों की नाक में झाग पाए गए। जहरीली गैस कौन सी थी, इसकी जांच के लिए पुलिस ने विसरा संरक्षित कर लिया है। इसे आगरा की एफएसएल लैब भेजा जाएगा।

बता दें कि अमित गुप्ता वृंदावन में छह माह पहले ही आया था। यहां रेस्तरा की बिल्डिंग सहित अन्य कार्य के चलते उसे भेजा गया था। वृंदावन की देव कॉलोनी में अमित गुप्ता के साथ उसका भतीजा प्रिंस गुप्ता, साला अमरनाथ गुप्ता व चाचा का बेटा पंकज गुप्ता भी रहते हैं। मृतक अमित के साले अमरनाथ ने कहा कि हादसे करीब 10 बजे हुआ। मौके पर चीख-पुकार मच गई। तीन लोग टैंक के भीतर अचेत हालत में थे। 10.30 बजे पुलिस के आने के बाद बाहर निकाला गया। इससे पहले मौजूद लोग तीनों लोगों को बाहर निकालने को तैयार नहीं थे। सबको डर था कि टैंक में करंट फैला हुआ है। उनकी भी जान जा सकती है।

मथुरा एसएसपी शैलेश पाण्डये ने कहा कि तीनों मौत का जिम्मेदार जो भी होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। टैंक में से बदबू आ रही थी ऐसे में जहरीली गैस से मौत का अंदेशा जाहिर किया गया था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago