Categories: बलिया

बलिया में सनातन पाण्डेय समेत 161 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

बलिया के राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले से सामाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद सनातन पांडेय समेत 150 से ज़्यादा लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इस शिकायत के बाद सपा के कार्यकर्ताओ के बीच हड़कंप मच गया है।

बता दें कि सनातन पांडेय और उनके समर्थकों द्वारा प्रमाण पत्र को लेकर सड़क जाम कर यातायात बाधित किया गया। इसके बाद कोतवाल संजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय, उनके 10 नामजद समर्थक सहित 150 समर्थकों पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है। कुलमिलाकर 161 लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय व उनके समर्थकों अमित दुबे निवासी, धनजी यादव निवासी शिवपुर दीयर, मनीष ओझा, आशुतोष ओझा, वेदप्रकाश तिवारी, देवेश तिवारी, अंकित वर्मा निवासी तीखमपुर, रामभूषण मिश्रा, विशाल पांडेय,बब्लू चौबे प्रधान बसरिकापुर आदि 100-150 व्यक्ति नाम पता अज्ञात में प्रमाण पत्र लेकर रोष व्याप्त था। इसको लेकर समर्थकों द्वारा सड़क पर बैठकर रोड जाम किया गया। जिस कारण एनसीसी तिराहे से बांसडीहरोड की तरफ आने जाने वाले लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। इस कारण क्षेत्र में अशांतिजनक माहौल बन गया था।

मुख्य बात ये है कि सपा नेताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी की मनाही के बावजूद विजय जुलूस निकाला था। उसके बाद कोतवाली पुलिस ने सपा प्रत्याशी, चार नामजद व 25 अज्ञात समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी माखन सिंह ने दी तहरीर में कहा कि सपा समर्थक जमाल आलम निवासी गुदरी बाजार, समिर, आमिर निवासीगण बहेरी के साथ 20-25 व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा मिड्ढी चौराहे पर नारेबाजी करते हुए जलूस निकाला गया रोड जाम कर दिया गया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। सभी के द्वारा आदर्श आचार संहिता और धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन किया गया। इसके बाद सभी पर मुकदमा दर्ज किया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago