बलिया में बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि 9 जून को जनपद में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 2 पालियों में किया गया था, इसके लिए जिलेभर में कुल 22 केंद्र बनाए गए थे। इनमें से एक केंद्र पर आरोपी अपने दोस्त के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, फर्जी तौर पर परीक्षा देने वाले युवक का नाम दिलीप कुमार सिंह पुत्र शिवानंद सिंह है, जो बस्ती पोस्ट मुंडेरा थाना रसड़ा का निवासी है। ये 9 जून को केन्द्र कोड नं. 21412 रामदाहिन सिंह इण्टर कालेज आमघाट में दूसरी पाली के दौरान पंकज कुमार सिंह की जगह फर्जी तरीके से परीक्षा देने पहुंच गया था।
व्यवस्थापक आशुतोष कुमार सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने दिलीप को कूट रचित दस्तावेज के साथ हिरासत पुलिस में लिया गया। केन्द्र व्यवस्थापक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं को तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को चालान न्यायालय में पेश कर जेल जेल भेज दिया गया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…