बलिया में पिता की डांट से नाराज बच्चे ने की आत्महत्या, ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपये गंवाने के बाद पिता ने लगाई थी फटकार

बलिया से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता की डांट बच्चे को इतनी नागवार गुजरी कि उसने मौत को गले लगा लिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले लकड़े ने मोबाइल पर गेम खेलता था। रविवार को गेम खेलने के दौरान अचानक पिता के खाते से लाखों की धनराशि ऑनलाइन कट गई। इसके बाद पिता ने अपने बेट को कड़ी फटकार लगाई।

पिता की डांट से नाराज लड़के ने रविवार की रात चुपचाप खाना खाकर सोने चला गया और सबके सो जाने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी।  बताया गया है कि इधर कुछ दिनों से उसे ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी। इसमें बराबर धनराशि का नुकसान होता था।

रविवार को जब पिता ने उसे डांटा तो उसने गुस्से में आकर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी गड़वार मूलचंद चौरसिया ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। इधर जिला अस्पताल की नैदानिक मनोवैज्ञानिक अनुष्का सिंह ने कहा कि घर के बड़ों को देख कर बच्चे ज्यादा समय मोबाइल पर गुजारना चाह रहे हैं। ऑनलाइन गेमिंग में फंस कर आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। इस तरह की घटना होने पर माता पिता बच्चों के कठोरता से पेश आने की जगह प्यार से समझाएं, अन्यथा वह आत्मग्लानि में गलत कदम उठा लेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago