Categories: बलिया

NEET में गड़बड़ी की जांच की मांग को लेकर बलिया में आम आदमी पार्टी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में गड़बड़ी को लेकर पूरे देश में विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलिया में आम आदमी पार्टी ने परीक्षा में धांधली के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और परीक्षा की जांच की मांग की।

जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि NEET परीक्षा जो कि देश की सबसे प्रतिष्ठित और बड़ी परीक्षाओं में एक हैं, उसका पेपर भी लीक हो गया। बेरोजगारी और पेपर लीक समस्या से जूझ रहें नौजवानों को भ्रष्ट्राचारी सरकार ने एक और झटका दे दिया। एक ओर जहां संवेदनहीन मोदी सरकार में भर्तियों का टोटा हैं तो वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार में डूबी सरकार सभी प्रकार के परीक्षाओं का पेपर लीक करवाने की जिम्मेदार हैं। इसकी वजह से नौजवानों काफी परेशान हैं।

बताया गया कि NEET परीक्षा का परिणाम 14 जून को आना था, लेकिन आनन-फानन में 04 जून को ही लोकसभा चुनाव के परिणाम के दिन ही, NEET के परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। इससे सवाल उठता है कि किस गुनाह को छिपाने के लिए इसका परिणाम उस दिन घोषित किया गया और जिस प्रकार 67 बच्चों को पूरे 720 अंक दिये गये। एक ही कोचिंग के कई बच्चों को 720 अंक दिये गये और कुछ बच्चों को 718, 719 नंबर दिये गये जो कि असम्भव हैं क्योंकि एक प्रश्न छोड़ देने या गलत करने पर 04 या 05 नंबर कम होने चाहिए, तो 718 और 719 नंबर कैसे दिये जा सकतें हैं। आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से NEET परीक्षा के परिणाम की उच्चस्तरीय जांच करने की।मांग की। इसके साथ ही पार्टी ने कहा कि दोषियों को जेल भेजना चाहिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago