समाजवादी पार्टी के लोकसभा बलिया और सलेमपुर के प्रभारी अवलेश सिंह की ओर से फेफना के कपूरी में प्रसिद्ध कपिलेश्वरी भवानी मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की।
बता दें कि अवलेश सिंह पिछले 3 वर्षों से कपिलेश्वरी भवानी के मंदिर पर बड़े मंगल के अवसर पर भंडारा करते हैं। इससे पहले अवलेश सिंह लखनऊ मे आयोजन करते रहे है लेकिन कोरोना के बाद अपने गृह जनपद मे भंडारे का आयोजन करते हैं।
इस मौके पर वे अपने सहयोगियों के साथ कपिलेश्वरी भवानी मंदिर के प्रांगण में भंडारे का आयोजन करते हुए हजारों लोगों को प्रसाद वितरण करते हैं। इस वर्ष भंडारे में पूरी सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरण किया। लगभग पाँच हजार लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। लोगों ने भंडारा का प्रसाद चखा और आयोजकों को धन्यवाद दिया।
अवलेश सिंह ने बताया कि वह भगवान श्रीराम और बजरंग बली के भक्त हैं। वह उनके आशीर्वाद से भंडारे को संपन्न करने में कामयाब होते हैं।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…