बलिया में लूट और चोरी की वारदात बढ़ती ही जा रही हैं। जहां गुरुवार को एक और वारदात को अंजाम दिया गया। रसड़ा क्षेत्र में एटीएम के बाहर छात्र से पैसे छीन लिए गए। इस दौरान छात्र से मारपीट भी की गई। छात्र की शिकायत पर अब पुलिस जांच कर रही हैं। घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि परसिया नंबर दो स्थित मिशन स्कूल के पास गुरुवार को दोपहर तीन बजे फिनो बैंक के एटीएम के बाहर खड़े कक्षा 11 के छात्र मनीष राजभर की पिटाई कर दी गई। दो युवकों ने उससे 12 हजार रुपये छीन लिए। और रुपये छीनकर युवक भाग गए। छात्र स्कूल से छुट्टी के बाद एटीएम पहुंचा था और रुपये निकाले थे। वहीं किशोर ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…