बलिया। बलिया जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने ग्राम पंचायत गोपालपुर में बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी अत्रेय मिश्रा को निर्देश दिया कि विस्थापित लोगों के रहने की उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही उनके भोजन, पानी, बिजली और स्वास्थ्य की भी देखभाल की जाए। उन्होंने इस संबंध में आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। लोगों ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि प्रशासन की तरफ से उन्हें सारी सुविधाएं मिल रही है। साथ ही कुछ एनजीओ भी विस्थापित लोगों की मदद कर रहे हैं ।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी से कहा कि आश्रय स्थलों में किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। विस्थापित लोगों को प्रशासन की तरफ से हर सुविधा उपलब्ध कराई जाए साथ में सोलर लाइट की व्यवस्था की जाए, जिससे रात में सांप बिच्छू या अन्य जंगली जानवरों से लोगों की सुरक्षा हो सके।
भाखड़ नाला की सफाई की प्रगति जानी– बाढ़ क्षेत्र के बाद जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल भाखड़ नाला देखने गई। उन्होंने इस नाले की सफाई का कार्य अति शीघ्र कराने का निर्देश भूमि संरक्षण अधिकारी संजय यादव को दिया। भूमि संरक्षण अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि कुछ काश्तकारों की जमीने नाले के रास्ते में आती हैं।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि काश्तकारों और ग्राम प्रधानों से उप जिला अधिकारी बैरिया की उपस्थिति में बैठकर बात की जाए और किसानों को समझाया जाए कि यदि नाले की सफाई हो जाएगी तो बारिश के मौसम में उन्हें अपनी जमीन में कम से कम दो फसलें उगाने का मौका मिलेगा। साथ ही जमीन भी बेकार नहीं जाएगी। यदि किसी किसान की जमीन नाले की सफाई के दौरान अधिक मात्रा में आती है तो उसे पट्टे की जमीन उपलब्ध कराई जाए।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…