DM के निर्देश पर चला विद्युत चेकिंग अभियान, बेल्थरारोड में विजलेंस की छापेमारी !

बलिया में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर विद्युत चेकिंग अभियान में तेजी लाई जा रही है। बेल्थरारोड में विजलेंस की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 135 कनेक्शन चेक किए गए। विद्युत चोरी के आरोप में एक उपभोक्ता से 40 हजार रुपये वसूले गए। साथ ही 6 अवैध लाइन काटी गई। साथ ही 26 मीटर घरों से बाहर किए गए। और 2 उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी। कार्रवाई से अवैध बिजली चोरी करने वालों में हड़कम्प मचा रहा।

बता दें गुरुवार को डीएम सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता रविन्द्र कुमार जैन के नेतृत्व में बेल्थरा रोड नगर में 8 टीमों के माध्यम से विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें विद्युत चोरी के आरोप में एक उपभोक्ता से 40 हजार रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया। 135 कनेक्शन की जांच की गई। 6 अवैध लाइन कटी गई। 26 मीटर घरों से बाहर किए गए। 2 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। बताया कि क्षेत्र में सलाना 2 सौ करोड़ रुपए की विद्युत चोरी/क्षय के मद्देनजर जबरदस्त चेकिंग अभियान जारी है। अभियान के तहत उपभोक्ताओं के 26 विद्युत मीटर उनके घरों के बाहर कराया गया।

अधीक्षण अभियंता जैन का कहना है कि एमडी विद्युत वितरण द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसका विद्युतकर्मियों द्वारा अनुपालन किया जा रहा है। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार अधिशासी अभियंता मीटर, राजेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता मीटर, एसडीओ अजय मिश्र, अवधेश यादव सहायक अभियंता मीटर, शुभम मौर्य सहायक अभियंता मीटर, अवर अभियंता हरिप्रताप प्रजापति, हुकुम चन्द अवर अभियन्ता पशुहारी, विजिलेंस जेई वृजेश कुमार, इंस्पेक्टर बिजलेंस पंकज यादव, चौकी इंचार्ज सीयर मदनलाल, कांस्टेबल अंकुर वर्मा व महिला कांस्टेबल तथा स्थानीय विद्युत कर्मचारी व पुलिस शामिल रही।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago