रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह ने विधानसभा में उठाया रेलवे ओवरब्रिज बनाने का मुद्दा

जिले के विकास के लिए विधानसभा में हमेशा जनता की भलाई और विकास की बात करने वाले रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह  ने मंगलवार को फिर नियम 301 अंतर्गत बलिया-लखनऊ राजमार्ग के रसड़ा स्थित गढि़या रेलवे क्रा¨सग पर जनहित व जन सुविधा को देखते हुए ओवरब्रिज बनाए जाने का ज्वलंत मुद्दा उठाया।

कहा कि बलिया से लखनऊ राजमार्ग के रसड़ा स्थित गढि़या रेलवे क्रसिंग व्यस्ततम मार्ग है जहां अक्सर रेलवे फाटक बंद रहता है। इससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है और जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

ऐसी स्थिति में रेलवे क्रा¨सग पर जन सुविधा को देखते अविलंब ओवरब्रिज बनाया जाए। नियम 51 अंतर्गत अपने दूसरे प्रश्न पर विधायक ने शासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि बलिया जनपद गंगा, घाघरा व टोंस नदी से घिरा हुआ है।

यहां कोई भी हवाई पट्टी न होने से बाढ़ की विभीषिका के समय आवागमन के समस्त रास्ते बंद हो जाने से विकट स्थित पैदा हो जाती है। दैविक आपदा के समय राहत सामग्री पहुंचाने के लिए हवाई पट्टी का होना अत्यंत आवश्यक है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago