शहर कोतवाली पुलिस तथा स्वाट टीम ने मंगलवार को सुबह अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरइसाकिलें भी बरामद हुईं।
पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया मुखबिर से सूचना मिली कि अंतरजनपदीय चोर गिरोह के सदस्य चोरी की बाइक बेचने जा रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने बहादुरपुर पुलिया के पास से चार लोगों को गिरफ्तार किया।
जबकि एनसीसी तराहे से भी एक चोर को गिरफ्तार कर किया गया। इनके पास से चोरी की पांच बाइकें बरामद हुई। एनसीसी तिराहे के पास से बरामद बाइक 12 फरवरी को सदर अस्पताल बलिया से चोरी की गई है, जबकि अन्य चार बाइकें आस-पास के जनपदों से चुराई गई है।
पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया गया कि वह मऊ, आजमगढ़, बलिया व आस-पास के जनपदों से गाड़ी चोरी करके उसका फर्जी कागजात बनवाते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र निवासी जजौली थाना आलो तिवारी उर्फ चंदन, प्रदुमन उपाध्याय, मऊ जिले के ही कोपागंज थाना क्षेत्र के देवरिया साथ सत्यम चौबे, उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड स्थित पूर्वांचल सिनेमा निवासी कृष्ण कुमार उर्फ बुल्लू, हल्दी थाना क्षेत्र के मलिकपुरा निवासी राजकुमार खरवार शामिल हैं। बरामद बाइकों में सुपर स्प्लेंडर यूपी 60 क्यू/ 20562- स्प्लेंडर यूपी 54 वी 5716 3, हीरो स्पलेण्डर प्रो0 यूपी 54 एक्स 6710 4, यूपी 54 एक्स67105 और स्पलेण्डर प्रो0 यूपी 60 एन 7088 है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…