फिर नाराज हुए ओमप्रकाश राजभर, कहा-कोई कुत्ता बिल्ली न समझे, मै शेर हूं

क्रॉस वोटिंग के नाम पर पार्टी विधायक के घर छापेमारी की घटना से एक बार फिर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर नाराज है. राजभर ने कहा कि शेर हूं, कोई कुत्ता बिल्ली नहीं. उन्होंने कहा कि मैं किसी से नहीं डरता और धमकाने से काम नहीं चलेगा. ये गलत हुआ है. मैं इसका विरोध करता हूं.

यूपी की राजनीति में महागठबंधन से क्या फर्क पड़ सकता है? राजभर कहते है कि इसका उदाहरण फूलपुर और गोरखपुर में लोग देख चुके है. बीजेपी के लोग कह रहे हैं कि राजभर समुदाय में पार्टी ने नेतृत्व विकसित किया है, इसलिए ओमप्रकाश नाराज है. इस जवाब पर राजभर ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश जी और मायावती जी को ओबीसी और दलित राजनीति में विकल्प देने का दावा करना सूरज को रौशनी दिखाने जैसा है, कोई ओम प्रकाश राजभर का विकल्प नहीं हो सकता.

सरकार के विरोध पर राजभर ने कहा कि मैं सरकार में रह कर सरकार की कमी बता रहा हूं. इस बात को अमित शाह और योगी भी स्वीकार करते हैं. वो मानते हैं कि योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिल रहा है. बैठक के एजेंडे पर राजभर ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर विचार करने से नहीं, काम करना होगा. भर्तियां रोककर पहले आरक्षण का फैसला हो. बैठक का एजेंडा 10 तारीख को अमित शाह के साथ होने वाली बैठक में रखेंगे. वहीं मंत्रिमंडल के विस्तार पर राजभर ने दावा करते हुए कहा कि मुझे मंत्री पद और मंत्रालय का लालच नहीं है, मैं अमित शाह जी से मंत्रालय मांगने नहीं गया था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago