Categories: नौकरी

रेलवे में एक लाख वैकेंसी, 10वीं पास कर सकते हैं अप्‍लाई, ITI की जरूरत नहीं

सरकारी नौकरी के सपने देखने वालों के लिए अच्‍छी खबर है. रेलवे ने लगभग एक लाख वैकेंसी निकाली है. रेलवे ने कहा है कि इन पोस्‍ट के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी. इनमें 90 हजार वैकेंसी ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए और 9500 वैकेंसी रेलवे सुरक्षा बल के लिए है. हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इन पदों के लिए दिल्ली की जनसंख्या से भी ज्यादा लोगों ने आवेदन किए हैं. अभी तक करीब दो करोड़ से अधिक लोगों के आवेदन आ चुके हैं. रेलवे की इन वैकेंसी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च है.
रेलवे मिनिस्‍ट्री के एक अधिकारी ने बताया कि समूह ग और समूह घ के 90 हजार पदों और रेल सुरक्षा बल के 9500 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा होनी है. इन पदों के लिए अभी तक दो करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. यह संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि समयसीमा समाप्त होने में अभी चार दिन बचे हुए हैं.
अधिकारी ने कहा कि सहायक लोको पायलट और टेक्नीशियन पदों के लि 50 लाख से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें लोको पायलट और टेक्नीशियन के 26502 और समूह घ के 62907 पद भरे जाने हैं.
गौरतलब है कि यह रेलवे द्वारा निकाली गई अभी तक की सबसे बड़ी भर्ती है. नियुक्ति प्रक्रिया में डेढ़ से दो साल का समय लग सकता है. इन परीक्षाओं के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट अप्रैल-मई 2018 में हो सकता है.
इन पदों के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन से ही किया जा सकता है. इस परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र 15 भाषाओं में उपलब्ध होंगे. इनमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, असमिया, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, तमिल और तेलुगु शामिल हैं.

90 हजार पदों के लिए निकाली गई भर्तियों के ऐलान से लेकर अब तक नियमों में कई बदलाव हो चुके हैं. भर्ती परीक्षा के लिए 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं. आईटीआई सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.
परीक्षा के बाद उम्‍मीदवार अपने उत्‍तर देख सकते हैं, ताकि इस प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा सके.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago