जिले के विकास के लिए विधानसभा में हमेशा जनता की भलाई और विकास की बात करने वाले रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह ने मंगलवार को फिर नियम 301 अंतर्गत बलिया-लखनऊ राजमार्ग के रसड़ा स्थित गढि़या रेलवे क्रा¨सग पर जनहित व जन सुविधा को देखते हुए ओवरब्रिज बनाए जाने का ज्वलंत मुद्दा उठाया।
कहा कि बलिया से लखनऊ राजमार्ग के रसड़ा स्थित गढि़या रेलवे क्रसिंग व्यस्ततम मार्ग है जहां अक्सर रेलवे फाटक बंद रहता है। इससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है और जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
ऐसी स्थिति में रेलवे क्रा¨सग पर जन सुविधा को देखते अविलंब ओवरब्रिज बनाया जाए। नियम 51 अंतर्गत अपने दूसरे प्रश्न पर विधायक ने शासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि बलिया जनपद गंगा, घाघरा व टोंस नदी से घिरा हुआ है।
यहां कोई भी हवाई पट्टी न होने से बाढ़ की विभीषिका के समय आवागमन के समस्त रास्ते बंद हो जाने से विकट स्थित पैदा हो जाती है। दैविक आपदा के समय राहत सामग्री पहुंचाने के लिए हवाई पट्टी का होना अत्यंत आवश्यक है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…