रूस-यूक्रेन जंग: यूक्रेन में फसे बलिया के यासीर और मनीष, जल्द वापसी की दुआ

बलिया। रूस-यूक्रेन में जंग छिड़ने के बाद अब यूक्रेन में फंसे भारतीयों की चिंता बढ़ गई है। यूक्रेन पढ़ने गए बड़ी संख्या में भारतीय छात्र में यूक्रेन में फंसे हुए हैं। हालांकि सभी को सुरक्षित लाने की कोशिश भारत सरकार कर रही है। अबतक जानकारी के मुताबिक बलिया के दो नौजवान फसे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक बेल्थरारोड के रहने वाले यासीर रफीक भी यूक्रेन में फंसे हैं जो MBBS की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गए थे।  वहीं नगरा के मनीष जायसवाल भी भी यूक्रेन में फसे हुए हैं। जिन्हें सही सलामत घर वापस लाने की दुआ की जा रही है।

बता दें यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूक्रेन में एयर स्पेस बंद कर दिया गया। जिससे भारतीय नागरिकों को एयर लिफ्ट करने जा रही एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट को भी रास्ते से वापस लौटना पड़ा है। हालांकि केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए प्लान-B पर काम शुरू कर दिया है।

सरकार ने कहा है कि अपने नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक रास्तों पर मंथन किया जा रहा है। सरकार ने तब तक यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों और यहां उनके परिजनों से हौसला बनाए रखने की अपील की है। उधर, कीव में इंडियन एंबेसेडर ने भी लड़ाई के कारण एम्बेसी बंद नहीं किए जाने की घोषणा की है।

वहीं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि विदेश मंत्रालय यूक्रेन से छात्रों सहित लगभग 18,000 भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए कदम उठा रहा है। यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है, इसलिए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए प्लान-B पर काम चल रहा है और वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। केंद्र सरकार सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, इसलिए छात्र और अभिभावक घबराएं नहीं।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago