Categories: बलिया

बलिया- संक्रमण घटा लापरवाही नहीं, बिना वैक्सीनेशन 2 लोगों को मिला वैक्सीनेटेड का मैसेज

बलिया में संक्रमण कम होने हो गया लेकिन लापरवाही कम नहीं हो रही है। जहां बिना वैक्सीनेशन के ही लोगों के पास मैसेज आ रहे हैं। बिना वैक्सीनेशन के सफलता पूर्वक वैक्सीनेशन का मैसेज मिलने पर लोगों को काफी हैरत हो रही है। ऐसे ही दो मामले हाल ही में सामने आए हैं ताजा मामला सेमरिया गांव का है, जहां के एक युवक के मोबाइल पर बिना वैक्सीनेशन के ही मैसेज आ गया जबकि युवक ने वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन बुकिंग तक नहीं कराई थी।  

सेमरिया गांव के अविनाश तिवारी ने बताया कि मेरे मोबाइल नंबर पर बुधवार की शाम मैसेज आया कि आपका वैक्सीनेशन हो चुका है। जबकि अभी तक वैक्सीन लगवाई भी नहीं। इस तरह के फर्जी मैसेज आना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ मुरारपट्टी की 15 साल की रागिनी के साथ हुआ। उसे बीते 13 जनवरी को कोविड की पहली डोज लगाई थी। इसी बीच गुरुवार को दूसरा डोज लगने का मैसेज आ गया। ऐसे मैसेज की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के वैक्सिनेशन आंकड़ों पर सवाल उठा रही।

दोनों ही मामलों को लेकर मुरली छपरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.देवनीति ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के दौरान लोगों का नंबर अटैच करने में आखिरी नंबर गलत होने की वजह से ऐसा मैसेज चला गया होगा। हालांकि उन्होंने व्यवस्था दुरस्त करने की भी बात कही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago