Categories: बलिया

बलिया की सात सीटों पर 24 दागी मैदान में, दागियों को टिकट देने में भाजपा सबसे आगे

बलियाः यूं तो राजनेता यह कहते नहीं थकते कि संसद और विधानसभाओं में अपराधियों का प्रवेश नहीं होना चाहिए। लेकिन चुनाव आते ही नेता इस बात को भूल जाते हैं और दागियों को टिकट देने लग जाते हैं।

बलिया की बात करें तो यहां की कुल सात विधानसभा सीटों पर 82 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। लेकिन इनमें से 24 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनपर पुलिस थानों में कई अपराध दर्ज है। लेकिन फिर भी राजनैतिक पार्टियों ने इन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। 24 में से 16 दागियों को सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस, सुभासपा और आप ने टिकट दिया है।

दागियों को टिकट देने में सबसे आगे भाजपा है। भाजपा के सातों प्रत्याशी दागी है। यानि की सभी प्रत्याशियों पर अलग अलग थानों में मुकदमे दर्ज है। बेल्थरारोड सीट से 13, रसड़ा में नौ, सिंकदरपुर में 11, फेफना और बलिया में 14-14, बांसडीह में 13, बैरिया में आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें बेल्थरारोड सीट के एक प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज है और वह भी भाजपा के ही हैं। इसके अलावा रसड़ा के तीन, सिंकदरपुर के चार, फेफना के चार, बलिया नगर के तीन, बांसडीह के पांच, बैरिया के तीन प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। यानि कि सबसे कम दागदार प्रत्याशी बेल्थरारोड विधानसभा में है।

सातों विधानसभाओं में चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों की बात करें तो बेल्थरारोड से बीजेपी उम्मीदवार छट्ठू राम पर मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा रसड़ा से उमाशंकर सिंह (बीएसपी), बब्बन (बीजेपी), महेंद्र (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) तीनों पर केस दर्ज है। सिकंदरपुर से श्रीराम (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया), संजय यादव( बीजेपी), जियाउद्दीन रिजवी (सपा), बृजेश सिंह गाट (आईएनसी), फेफना से विवेक (वीआईपी), जैनेंद्र (आईएनसी), संग्राम सिंह (सपा), उपेंद्र तिवारी (बीजेपी) पर भी पुलिस थानों में मुकदमे दर्ज हैं। बलिया नगर से दयाशंकर सिंह (बीजेपी), नारद राय (सपा), अजय (आप), बांसडीह से स्वामीनाथ साहनी (निर्दलीय), लक्ष्मण (सीपीआई), रामगोविंद (सपा), केतकी (बीजेपी), मानती (बीएसपी), अजय शंकर (वीआईपी), बैरिया से जयप्रकाश अंचल (सपा), सुभाष यादव( बीएसपी), सुरेंद्र सिंह (विकासशील इंसान पार्टी), आनंद स्वरूप शुक्ला (बीजेपी) पर भी पुलिस थानों में केस दर्ज है।

वहीं सातों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 82 उम्मीदवारों में सिर्फ 7 महिला प्रत्याशी हैं। बेल्थरारोड विधानसभा में दो महिला प्रत्याशियों में कांग्रेस से गीता और निर्दलीय सुशीला मैदान में हैं। रसड़ा में मात्र एक कांग्रेस प्रत्याशी राज उर्फ ओमलता महिला हैं। बांसडीह में सबसे ज्यादा तीन महिला प्रत्याशी हैं। यहां से भाजपा-निषाद पार्टी से केतकी सिंह, बसपा से मानती राजभर और स्वदेश जनसेवक पार्टी से ममता मैदान में हैं। बैरिया से भी मात्र एक कुमारी सोना कांग्रेस से प्रत्याशी हैं। सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर से एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago