फेफना में सपा प्रत्याशी संग्राम यादव के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने मांगा वोट

बलिया में छटवें चरण में वोटिंग होना है। मतदान के कुछ ही दिन शेष हैं ऐसे में तमाम प्रत्याशी अपने प्रचार अभियान को धार दे रहे हैं। जोरों शोरों से प्रचार किया जा रहा है। वहीं प्रत्याशियों के समर्थन में कई नेता भी मैदान में उतरे हैं।फेफना में सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और सपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा  के अंतर्गत अराजी मुत्तबखीपुर, नकहरा में संग्राम सिंह यादव के समर्थन में लोगों से वोट की अपील की।

लोगों के बीच पहुंचकर उन्होंने सपा सरकार बनने पर विकास की बात कही और भाजपा सरकार की नाकामियां गिनाते हुए 3 मार्च को सपा को वोट देने की अपील की।गौरतलब है कि बलिया की सातों विधानसभा सीटों पर प्रचार अभियान जोर-शोर से चल रहा है। भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में खुद पीएम मोदी बलिया आने वाले हैं। वहीं सपा, बसपा व कांग्रेस भी जनता के बीच पहुंच कर अपने प्रचार अभियान को गति दे रही हैं।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago