बलियाः बिजली व्यवस्था के बदतर हाल से परेशान टाउन एरिया रतसर के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए वोट बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। ग्रामीणों ने “बिजली नहीं तो वोट नहीं” का नारा बुलंद करते हुए सरकार को चेतावनी दी है।
नगर पंचायत रतसर के कई मोहल्लों में लोग बिजली की खराब व्यवस्था से परेशान हैं। पंचायत भवन, धोबी मुहल्ला, डफाली मुहल्ला, अगरधत्ता आदि मुहल्लों में ट्रांसफर तक नहीं लगे। जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व सांसद भरत सिंह ने करीब 5 साल पहले ट्रांसफर के लिए अपनी निधि से पैसा दिया था।
इसके बाद हैवी क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने का फैसला हुआ। जिसके लिए बिजली विभाग ने जगह का चयन कर लिया। लेकिन लंबा वक्त गुजरने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया। अब लोग लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। बता दें कि रतसर बड़ी आबादी वाला इलाका है। 3 साल पहले ही इसे नगर पंचायत घोषित किया गया। इससे लोगों में आस बंधी कि अब हालात सुधरेंगे लेकिन कोई भी सुविधा नहीं मिली। सूत्रों की मानें तो अब तक टाउन एरिया के चेयरमैन अथवा सभासदों का चुनाव नहीं हो सका है। नगर पालिका घोषित होने के बाद से ईओ के ऊपर ही रतसर कस्बे का विकास का जिम्मा है। जिससे कोई भी काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं।
खासतौर पर बिजली की समस्या से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इससे गुरुवार को ‘ट्रांसफार्मर नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर मुख्य सड़क पर लगा दिया। उनका कहना है, ऊंची क्षमता का ट्रांसफार्मर अगर नहीं लगा तो सैकड़ों लोग विधानसभा चुनाव के मतदान का बहिष्कार करेंगे।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…