शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भाषा की मर्यादा भी भूल बैठे. ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भोगी कहा. ठाकरे इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने कहा कि विरार में शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान योगी ने अपना खड़ाऊं नहीं उतारा. योगी को चप्पलों से पीटना चाहिए.
ठाकरे ने कहा कि ईश्वर के प्रतिरूप शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष जाने से पहले खड़ाऊं उतारना उनके प्रति सम्मान प्रकट करना है और यह समान्य प्रक्रिया है, लेकिन योगी ने ऐसा नहीं किया. उनसे और क्या अपेक्षा की जा सकती है? यह शिवाजी महाराज का अपमान है.
एक मराठी चैनल से बातचीत में उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की युवा पीढ़ी में हिंदुत्व के आदर्श नहीं झलकते. शिवसेना प्रमुख से यह पूछा गया था कि क्या उन्हें इस बात का अफसोस है कि पिछले 25 साल से भारतीय जनता पार्टी उनकी सहयोगी है. इस सवाल के जवाब में उद्धव ने कहा कि यह दुभाग्यपूर्ण है. कुछ चीजों को लेकर अफसोस है, क्योंकि भाजपा की नई पीढ़ी में हिंदुत्व के आदर्श नहीं दिखते.
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा अहंकारी हो गई है. 28 तारीख को होने वाला पालघर लोकसभा उप चुनाव अहंकार और वफादारी के बीच होगा.
उन्होंने कहा कि वह सत्ता में आने के बाद अहंकारी हो गए हैं, लेकिन हम लोग पालघर उप चुनाव में उन्हें सच्चाई से अवगत कराने के लिए लड़ रहे हैं .
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…