बलिया- देहातों में 18 घंटे बिजली देने का दावा फेल, 7 घंटे भी नहीं हो रही आपूर्ति

बिजली महकमा का दावा है कि शहर में 24 और देहात में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। लेकिन असल में दस घंटे भी बिजली नहीं मिल रही। बिजली कटौती से पानी की आपूर्ति की भी दिक्कत हो रही है। विभाग के अधिकारियों की मानें तो यह इमरजेंसी कटौती की वजह से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।

गौरतलब हो कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे कटौती भी बढ़ती चली जा रही है। इधर लगभग दस दिनों से इस कदर बिजली कटौती शुरू हुई कि लोग एक बार फिर से पूर्ववर्ती सरकार को याद करने लगे। क्योंकि उस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ करता था। देहात वाले भी सिर्फ 18 घंटे के झांसे में जी रहे हैं।

यहां तो मौजूदा में समय 10 घंटे बिजली मिल रही है। शहर के बिजली कटौती पर गौर फरमाएं तो विगत 20 मई रविवार को सुबह 10 से 12, दोपहर तीन से चार जबकि रात 11 बजे से दो बजे तक बिजली रही गुल। इस हिसाब देखा जाय तो इस दिन शहरवासियों को सिर्फ 18 घंटे ही बिजली मिली।

21 मई सोमवार को सुबह आठ बजे से साढ़े आठ। 11 से दो, शाम पांच से सात, शाम आढ से नौ, रात एक से तीन। कुल साढ़े सात घंटे कटौती हुई। 22 मई मंगलवार को सुबह नौ बजे से दस, दोपहर दो से साढ़े तीन, शाम छह से साढ़े सात, रात दो से चार बजे तक छह घंटे बिजली कटौती हुई।

23 मई बुधवार को सुबह फिर नौ से दस, 12 से दो, शाम पांच से सात, रात 12 से दो बजे तक कुल सात घंटे कटौती रही। 24 मई गुरुवार को सुबह नौ से दस, दोपहर दो से चार, शाम पांच से सात, रात आठ से नौ, कुल छह घंटे बिजली कटौती हुई।

बिजली विभाग के एक्सईएन एमएन गोयल का कहना है कि देहात क्षेत्र में इमरजेंसी कटौती की जा रही है। कुछ मरम्मत कार्य के काराण ऐसी समस्या हो रही है। एक दो दिन के अंदर ही व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago