बलिया- नहीं थम रही शराब की तस्करी, 14 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ 3 गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार की रात करीब 14 लाख रुपये से अधिक मूल्य के अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपित शराब को डीसीएम के बॉडी में तहखाना बनाकर रखे हुए थे।

शराब की खेप पहुंचने की सूचना पर नगर कोतवाल शशिमौली पांडेय तथा स्वॉट प्रभारी विनित राय चक्रमण कर रहे थे। इसी बीच दोनों लोग जवानों के साथ शहर के चंद्रशेखर नगर के पास चेकिंग कर रहे थे।

इसी बीच रात करीब 10 बजे फेफना की ओर से पहुंची डीसीएम को रोककर चेकिंग की तो ट्रक खाली थी। हालांकि जवानों ने ऊपर चढ़कर जांच-पड़ताल की तो ट्रक के चेसिस में बनाये गये तहखाने में शराब की पेटिया छिपाकर रखी मिलीं। पुलिस ने वाहन तथा उस पर मौजूद दो तस्करों को पकड़कर कोतवाली ले गयी।

ट्रक के पीछे ढाले की चादर को हटाया गया तो तहखाने में रखी करीब 34 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी जय शंकर राय तथा जीराबस्ती निवासी अर्जुन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का दावा है कि बरामद शराब बिहार जा रही थी जिसकी कीमत करीब 14 लाख, 31 हजार 840 रुपये है। इसकी सूचना मिलने के बाद कोतवाली पहुंची एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने भी तस्करों से पूछताछ की। टीम में स्वॉट टीम के सिपाही अतुल सिंह, शहजाद जामा खां, राकेश आदि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago