Categories: देश

उद्धव ठाकरे का विवादित बयान, कहा- योगी आदित्यनाथ को चप्पलों से पीटना चाहिए

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भाषा की मर्यादा भी भूल बैठे. ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भोगी कहा. ठाकरे इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने कहा कि विरार में शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान योगी ने अपना खड़ाऊं नहीं उतारा. योगी को चप्पलों से पीटना चाहिए.

ठाकरे ने कहा कि ईश्वर के प्रतिरूप शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष जाने से पहले खड़ाऊं उतारना उनके प्रति सम्मान प्रकट करना है और यह समान्य प्रक्रिया है, लेकिन योगी ने ऐसा नहीं किया. उनसे और क्या अपेक्षा की जा सकती है? यह शिवाजी महाराज का अपमान है.

एक मराठी चैनल से बातचीत में उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की युवा पीढ़ी में हिंदुत्व के आदर्श नहीं झलकते. शिवसेना प्रमुख से यह पूछा गया था कि क्या उन्हें इस बात का अफसोस है कि पिछले 25 साल से भारतीय जनता पार्टी उनकी सहयोगी है. इस सवाल के जवाब में उद्धव ने कहा कि यह दुभाग्यपूर्ण है.  कुछ चीजों को लेकर अफसोस है, क्योंकि भाजपा की नई पीढ़ी में हिंदुत्व के आदर्श नहीं दिखते.

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा अहंकारी हो गई है. 28 तारीख को होने वाला पालघर लोकसभा उप चुनाव अहंकार और वफादारी के बीच होगा.

उन्होंने कहा कि वह सत्ता में आने के बाद अहंकारी हो गए हैं, लेकिन हम लोग पालघर उप चुनाव में उन्हें सच्चाई से अवगत कराने के लिए लड़ रहे हैं .

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago